ऑफलाइन Vs ऑनलाइन / जानिए वोह बातें जिनका जानना आपके लिए बेहद जरुरी है। ई-शॉपिंग के फायदे इंटरनेट के जरिये सामान खरीदने के कई फायदे हैं जिनके चलते इसकी पहुंच इतनी तेजी से फैल रही है। मेट्रो शहरों के अलावा भारत के सेकंड टियर शहरों के लोग भी अब कई चीजों को ऑनलाइन खरीदना पसंद कर रहे हैं। यह कई मामलों में सुविधाजनक और फायदेमंद है। इसके जरिये आप 24 घंटे में किसी भी वक्त शॉपिंग कर सकती हैं। कई ऐसे उत्पाद भी खरीद सकती हैं जिन्हें दूसरों के सामने खरीदते हुए आप झिझक महसूस करती हैं। इसमें ऊर्जा, पैसे, आने-जाने के खर्च की बचत होती है तो बिलिंग काउंटर्स की लंबी लाइन में लगने से भी आप बच जाती हैं। इसमें विभिन्न ऑफर्स और डिस्काउंट्स के साथ ही फ्री होम डिलिवरी, कैश-ऑन-डिलिवरी और ईजी बैंक ट्रांस्फर जैसे सुविधाजनक विकल्प भी मिलते हैं। ऑफलाइन शॉपिंग का है अलग मजा अगर आप व्यक्तिगत तौर पर चीजों को देखे और परखे बिना उन्हें खरीदने का मन नहीं बना पाते हैं तो आपके लिए बाजार जाकर शॉपिंग करना ही सबसे ज्यादा अच्छा विकल्प है। शॉपिंग के इस परंपरागत तरीके का फायदा यह होता है कि आप ...