ऑफलाइन Vs ऑनलाइन / जानिए वोह बातें जिनका जानना आपके लिए बेहद जरुरी है। 




ई-शॉपिंग के फायदे

इंटरनेट के जरिये सामान खरीदने के कई फायदे हैं जिनके चलते इसकी पहुंच इतनी तेजी से फैल रही है। मेट्रो शहरों के अलावा भारत के सेकंड टियर शहरों के लोग भी अब कई चीजों को ऑनलाइन खरीदना पसंद कर रहे हैं। यह कई मामलों में सुविधाजनक और फायदेमंद है। इसके जरिये आप 24 घंटे में किसी भी वक्त शॉपिंग कर सकती हैं। कई ऐसे उत्पाद भी खरीद सकती हैं जिन्हें दूसरों के सामने खरीदते हुए आप झिझक महसूस करती हैं। इसमें ऊर्जा, पैसे, आने-जाने के खर्च की बचत होती है तो बिलिंग काउंटर्स की लंबी लाइन में लगने से भी आप बच जाती हैं। इसमें विभिन्न ऑफर्स और डिस्काउंट्स के साथ ही फ्री होम डिलिवरी, कैश-ऑन-डिलिवरी और ईजी बैंक ट्रांस्फर जैसे सुविधाजनक विकल्प भी मिलते हैं।

ऑफलाइन शॉपिंग का है अलग मजा

अगर आप व्यक्तिगत तौर पर चीजों को देखे और परखे बिना उन्हें खरीदने का मन नहीं बना पाते हैं तो आपके लिए बाजार जाकर शॉपिंग करना ही सबसे ज्यादा अच्छा विकल्प है। शॉपिंग के इस परंपरागत तरीके का फायदा यह होता है कि आप उत्पादों को खरीदने से पहले उन्हें देख, छू और परख सकती हैं। किसी चीज की तुरंत जरूरत हो तो उसकी डिलिवरी तक इंतजार नहीं करना पडता। बाजार जाकर कुछ पसंद करने, उसके लिए बार्गेन करने और खरीद कर ले जाने में जो संतुष्टि मिलती है, वह ऑनलाइन शॉपिंग में नहीं मिलती। अगर आप कोई पोशाक या कपड़ा खरीदने के लिए बाजार जाती हैं तो उसे पहन कर उसके साइज आदि का अंदाजा ले सकती हैं। यह भी देख सकती हैं कि वह आप पर कैसा दिखेगा। इस तरह की शॉपिंग में दुकानदार और ग्राहक के बीच व्यक्तिगत संवाद होता है। ग्राहक उसे अपनी जरूरत बता सकता है और दुकानदार उसके हिसाब से तुरंत ही सामान निकाल कर दिखाता है। यह सुविधा ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर नहीं मिलती। शॉपिंग करना एक स्ट्रेस बस्टर भी है। अगर आप किसी वजह से परेशान हैं तो दोस्तों के साथ अपनी पसंदीदा चीज की शॉपिंग के लिए जाकर आप अपना मूड तरोताजा कर सकतें हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ मायनों में ऑनलाइन शॉपिंग ऑफलाइन शॉपिंग की जगह कभी नहीं ले सकती।

ऑनलाइन शॉपिंग टिप्स

  • सबसे पहले उन ई-पोर्टल्स का चयन करें जहां ऑर्डर प्लेस करना सुविधाजनक हो और जिनमें शिपिंग, रिटर्न पॉलिसी, कस्टमर सपोर्ट, प्राइवेसी पॉलिसी आदि से जुडी शिकायतें न आती हों।

  • शॉपिंग के वक्त स्क्रीन पर नजर आने वाले पॉप-अप्स पर क्लिक न करें। ये स्पैम लिंक्स हो सकते हैं जिनके जरिये आपके अकाउंट से संबंधित जानकारियां चुराई जा सकती हैं।

  • कोई शॉपिंग वेबसाइट खोलने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वेब एड्रेस सही है। कई बार असली वेबसाइट से मिलती-जुलती फेक वेबसाइट्स लोगों को भ्रम में डाल देती हैं। जिन शॉपिंग वेबसाइट्स के बारे में आपको जानकारी न हो, उन पर शॉपिंग करने से बचें।

विश्वसनीय शॉपिंग वेबसाइट्स पर ही शॉपिंग करें।
  • कैश-ऑन-डिलिवरी का विकल्प सबसे अछा रहता है क्योंकि इस स्थिति में आप प्रोडक्ट मिल जाने के बाद ही पेमेंट करती हैं।
  • ऑनलाइन शॉपिंग कभी भी किसी सायबर कैफे या शेयर्ड कंप्यूटर से नहीं करनी चाहिए। आपके अकाउंट से संबंधित जानकारियां कंप्यूटर हिस्ट्री में सेव होने से उसकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
  • ऑर्डर की कॉपी का प्रिंट निकाल लें और उसे सामान की डिलिवरी होने तक संभाल कर रखें।
  • ऑनलाइन शॉपिंग के जरिये कपडे खरीदने से बचें। अगर ऐसा जरूरी हो तो यह मानकर चलें कि उनके रंग, क्वॉलिटी या साइज को लेकर दिक्कतें हो सकती हैं। यह पहले से ही सुनिश्चित कर लें कि ऐसा होने पर कपडे बदलने या पैसे वापस करने की सुविधा है या नहीं।

ऑफलाइन शॉपिंग टिप्स

  • कोई भी उत्पाद खरीदने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वह किसी ब्रैंड की कॉपी न होकर ओरिजिलन उत्पाद हो। साथ ही मानकों पर भी खरा उतरता हो।

  • कोई महंगी वस्तु खरीदने से पहले विस्तृत मार्केट रिसर्च करें। गूगल पर उसके बारे में सर्च करें और उसके विशेषज्ञों से भी सलाह लें।

  • किसी भी सामान को खरीदते समय उसका बिल लेना न भूलें।

  • यह सुनिश्चित कर लें कि सामान डिफेक्टेड तो नहीं है।

  • अगर विक्रेता वैट का शुल्क काट चुका है तो इनवॉइस में टिन नंबर का विवरण होना अनिवार्य है।





जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट सेक्शन मैं  कमैंट्स कर के अपनी प्रतिक्रिया  दें और टेक्नोलॉजी की दुनिया की जानकारी के लिए निरंतर हमारे ब्लॉग पर वीस्ट करते रहें और हमे आप फॉलो भी कर सकते हैं 
धन्यवाद। 

Comments

Popular posts from this blog

खरीदने वाले है स्मार्टफोन तोह जानले कुछ बातें